बंगाल का महासंग्राम: नंबर नहीं, मार्जिन की जंग… कौन बैठेगा कोलकाता की गद्दी पर?
पश्चिम बंगाल का चुनाव 2026 अब सिर्फ एक राजनीतिक प्रक्रिया नहीं रहा, बल्कि यह भारतीय लोकतंत्र का सबसे बड़ा पावर टेस्ट बन चुका है… 95% तक पहुंचता मतदान प्रतिशत, बूथों पर केंद्रीय बलों की सख्त मौजूदगी, और हर चरण के बाद बदलता नैरेटिव… ये सब इस बात का संकेत दे रहे हैं कि बंगाल की जमीन के नीचे कुछ बड़ा उबल रहा है… इस बार लड़ाई किसी एक लहर की नहीं है… बल्कि कई अंडरकरंट्स की टक्कर है…
Akhileaks के इस एक्सक्लूसिव विश्लेषण में हम कोई एक नंबर नहीं देंगे… बल्कि पूरे बंगाल की 292 सीटों का ऐसा रीजन-वाइज एक्स-रे करेंगे, जिससे साफ समझ आएगा कि बाजी किसके हाथ में झुक रही है…
सबसे पहले सीधे आंकड़ों की बिसात… इस चुनाव की सबसे बड़ी खासियत यही है कि यहाँ ‘फिक्स रिजल्ट’ नहीं बल्कि ‘फ्लोटिंग मार्जिन’ काम कर रहा है… हमारे ग्राउंड इनपुट, बूथ लेवल डेटा और पॉलिटिकल ट्रेंड्स यह साफ इशारा कर रहे हैं कि ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी इस बार पिछली बार के मुकाबले सीटें खो रही है… लेकिन वह अभी भी रेस से बाहर नहीं है… वहीं दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी और अमित शाह की रणनीति के दम पर बीजेपी का ग्राफ तेजी से ऊपर जा रहा है…
अगर रेंज की बात करें तो टीएमसी 152 से 182 सीटों के बीच झूलती नजर आ रही है… जबकि बीजेपी 109 से 139 सीटों के बड़े उछाल की ओर बढ़ रही है… बहुमत का जादुई आंकड़ा 147 है… यानी बीजेपी अब सत्ता की उस दहलीज पर खड़ी है, जहाँ एक छोटा सा स्विंग भी उसे सरकार बना सकता है…
अब शुरू करते हैं असली खेल— रीजनल पोस्टमार्टम…
उत्तर बंगाल… यानी 36 सीटों का वो इलाका जिसने इस चुनाव की दिशा बदल दी है… कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और दार्जिलिंग… यहाँ बीजेपी ने जिस तरह से अपनी पकड़ मजबूत की है, वो चौंकाने वाला है… 36 में से 30 से 32 सीटें बीजेपी के खाते में जाती दिख रही हैं… यह वही इलाका है जहाँ पहले टीएमसी का मजबूत आधार हुआ करता था… लेकिन इस बार राजनीतिक माइग्रेशन साफ दिख रहा है…
मालदा और मुर्शिदाबाद… पारंपरिक तौर पर टीएमसी और कांग्रेस के गढ़… लेकिन इस बार यहाँ भी बीजेपी ने सेंध लगा दी है… खासकर मुर्शिदाबाद में बीजेपी का 2 सीट से बढ़कर 5-7 सीट तक पहुंचना एक बड़ा संकेत है… यह सिर्फ सीटों का आंकड़ा नहीं है… बल्कि यह वोट बैंक के शिफ्ट होने का संकेत है…
अब आते हैं चुनाव के सबसे अहम मैदान पर— 24 परगना की 64 सीटें… यही वो इलाका है जहाँ से सत्ता का रास्ता निकलता है… यहाँ ममता बनर्जी का ‘मा-माटी-मानुष’ मॉडल अब भी मजबूत दिखाई दे रहा है… सरकारी योजनाएं, लोकल नेटवर्क और कैडर की पकड़… इन सबके दम पर टीएमसी यहाँ 50 से 55 सीटों के मजबूत दायरे में है… बीजेपी यहाँ बढ़ी जरूर है, लेकिन अभी भी 10-12 सीटों के आसपास ही सीमित दिख रही है… यानी इस इलाके में टीएमसी की बढ़त अभी भी निर्णायक फैक्टर बनी हुई है…
कोलकाता और हावड़ा… शहरी बंगाल का दिल… 27 सीटों का ये क्लस्टर बीजेपी के लिए अब भी चुनौती बना हुआ है… बेरोजगारी और गवर्नेंस जैसे मुद्दे जरूर उठे हैं… लेकिन इनका फायदा बीजेपी को नहीं, बल्कि टीएमसी को ही मिल रहा है… यहाँ टीएमसी क्लीन स्वीप के करीब नजर आ रही है… बीजेपी के लिए यह इलाका अब भी नो-गो जोन बना हुआ है…
हुगली और नादिया… यहाँ कहानी थोड़ी अलग है… हुगली की 18 सीटों में बीजेपी 7 से 9 सीटें निकाल सकती है… लेकिन असली गेमचेंजर बना है नादिया… जहाँ बीजेपी 12 सीटों तक पहुँच सकती है… यह वही फैक्टर है जो बीजेपी को उसके 139 वाले अपर मार्जिन तक पहुंचा सकता है…
मिदनापुर… चुनाव का सबसे गरम इलाका… हिंसा, टकराव और हाई-वोल्टेज मुकाबले का केंद्र… यहाँ शुभेंदु अधिकारी बनाम ममता बनर्जी की सीधी टक्कर है… बीजेपी 10-12 सीटें निकालती दिख रही है… लेकिन टीएमसी अब भी 18-20 सीटों के साथ आगे है… यानी यहां मुकाबला बराबरी का नहीं, बल्कि मनोवैज्ञानिक लड़ाई का है…
जंगलमहल— बाँकुड़ा और पुरुलिया… यहाँ बीजेपी ने अपनी पकड़ बरकरार रखी है… वहीं पूर्वी वर्धमान में बीजेपी की एंट्री जरूर हुई है, लेकिन अभी भी सीमित स्तर पर…
अब सवाल वही जो पूरे बंगाल में गूंज रहा है…
क्या बीजेपी 139 के अपने अपर मार्जिन को पार कर 147 का जादुई आंकड़ा छू पाएगी…?
या फिर ममता बनर्जी 152 के अपने बेस को बचाते हुए 182 तक पहुंचकर एक बार फिर सत्ता पर कब्जा करेंगी…?
Akhileaks के इस डीप-डाइव का निचोड़ साफ है…
बंगाल में इस बार कोई सुनामी नहीं है…
कोई एकतरफा लहर नहीं है…
यह चुनाव इंच-इंच की लड़ाई है…
जहाँ हर सीट पर अलग कहानी लिखी जा रही है…
4 मई का सूरज सिर्फ एक रिजल्ट नहीं लाएगा…
वह तय करेगा कि बंगाल में दिल्ली का मॉडल चलेगा या दीदी का किला फिर से मजबूत होगा…
तब तक जुड़े रहिए Akhileaks के साथ…
क्योंकि यहाँ खबरें नहीं… खबरों का पोस्टमार्टम होता है…
Akhileaks.com | Akhilesh Solanki | Trusted Voice of MP



