Exclusive

भोपाल में भरोसे का कत्ल: ट्रिपल इंजन सरकार की नाक के नीचे गोमांस की पुष्टि

आज यह सिर्फ एक खबर नहीं है।
आज यह भरोसे के टूटने, सिस्टम के बेनकाब होने और आस्था पर सीधे प्रहार की कहानी है।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल—
जहाँ केंद्र में, राज्य में और नगर निगम में एक ही पार्टी की सरकार है।
वही पार्टी— भारतीय जनता पार्टी—
जो सार्वजनिक मंचों पर गौ-रक्षा को अपनी विचारधारा और राजनीतिक संकल्प का मूल स्तंभ बताती है।
लेकिन इसी तथाकथित ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ की नाक के नीचे, भोपाल के जिंसी इलाके में स्थित नगर निगम के आधुनिक स्लॉटर हाउस से जुड़ा जो सच सामने आया है, उसने सरकार के दावों और जमीन की हकीकत के बीच की खाई को उजागर कर दिया है।
26 टन मांस, 22 दिन की चुप्पी और फिर गोमांस की पुष्टि
करीब 22 दिन पहले, हिंदू संगठनों की सतर्कता के बाद एक गाड़ी पकड़ी गई थी।
इस गाड़ी में करीब 26 टन मांस लदा हुआ था।
उस वक्त प्रशासन ने जल्दबाजी में यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि—
“मांस वैध है, कागज़ पूरे हैं, कोई नियम नहीं टूटा।”
लेकिन जब इस मांस के सैंपल लैब भेजे गए और 22 दिन बाद रिपोर्ट सामने आई, तो पूरा नैरेटिव धराशायी हो गया।
लैब रिपोर्ट में साफ तौर पर गोमांस (Beef) की पुष्टि हुई।
यहाँ एक अहम बात समझना जरूरी है—
पूरी खेप गोमांस की थी या नहीं, यह बाद की बहस है।
असल सवाल यह है कि वैध मांस की आड़ में गोमांस वहाँ पहुँचा कैसे?
क्या यह जानबूझकर की गई मिलावट थी?
क्या यह गोमांस को बाहर भेजने का एक संगठित और सुरक्षित रूट बन चुका था?
और सबसे गंभीर सवाल—
यह मांस भोपाल से बाहर सप्लाई किया जा रहा था।
‘आधुनिक स्लॉटर हाउस’ और फेल हुआ सरकारी फिल्टर
नगर निगम लगातार दावा करता रहा है कि जिंसी का स्लॉटर हाउस पूरी तरह वैज्ञानिक, मॉडर्न और रेगुलेटेड है।
नियम साफ कहते हैं—
हर स्लॉटर हाउस में वेटनरी डॉक्टर की अनिवार्य तैनाती
किस पशु का वध होगा, इसका अंतिम फैसला उसी डॉक्टर का
भोपाल में रोज़ाना 80 से अधिक मवेशी मृत पाए जाते हैं।
नगर निगम की गाड़ियाँ उन्हें इसी प्लांट तक लाती हैं।
तो सवाल उठता है—
गाय के शव का निपटान अलग प्रक्रिया से होना चाहिए था
फिर वही गाय, मांस बनकर उसी प्रोसेस लाइन में कैसे पहुँच गई?
क्या वेटनरी डॉक्टर ने आँखें मूँद लीं?
या फिर ऊपर से किसी ने “सब मैनेज है” का इशारा कर दिया?
और सबसे अहम—
22 दिन तक रिपोर्ट को रोके रखने की क्या मजबूरी थी?
सड़क पर उतरी आस्था, हरकत में आया प्रशासन
जैसे ही रिपोर्ट सार्वजनिक हुई, भोपाल का संत समाज और हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए।
पुलिस कमिश्नर कार्यालय का करीब 6 घंटे तक घेराव हुआ।
यह विरोध सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही का नहीं, बल्कि आस्था के अपमान का था।
नदबाव के बाद प्रशासन को कदम उठाने पड़े—
जिंसी स्लॉटर हाउस सील
संचालन करने वाली कंपनी लाइवस्टॉक फूड प्रोसेसर प्रा. लि. के संचालक असलम कुरैशी गिरफ्तार
जहांगीराबाद थाना में FIR दर्ज
मोहरा गिरफ्तार, लेकिन मास्टरमाइंड कौन?
यहाँ Akhileaks एक बुनियादी सवाल उठाता है—
क्या सिर्फ असलम कुरैशी की गिरफ्तारी से यह मामला खत्म हो जाएगा?
असलम कुरैशी एक ठेकेदार है,
लेकिन उसे यह सब करने की छूट किसने दी?
ठेका देने वाला अधिकारी कौन था?
मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी किस पर थी?
इतने बड़े प्लांट में यह सब बिना राजनीतिक-संरक्षण के कैसे संभव हुआ?
अगर 26 टन की एक खेप में गोमांस मिल सकता है,
तो इससे पहले कितनी खेपें निकल चुकी होंगी?
उनका जवाबदेह कौन है?
Akhileaks के सीधे सवाल सत्ता से
Akhileaks इस पूरे मामले में सत्ता और सिस्टम से सीधे सवाल पूछता है—
जिस कंपनी को ठेका मिला, उसकी निगरानी करने वाले अफसर पर FIR कब होगी?
22 दिन तक रिपोर्ट रोकने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं?
क्या यह जांच सिर्फ ठेकेदार तक सीमित रहेगी या संरक्षकों तक पहुँचेगी?
मुख्यमंत्री जी,
गौ-कैबिनेट बनाना काफी नहीं है।
जब तक आपकी नाक के नीचे चल रहे ऐसे स्लॉटर हाउसों के संरक्षकों और सिस्टम के हिस्सेदारों पर सख्त कार्रवाई नहीं होगी, तब तक गौ-रक्षा सिर्फ भाषणों का विषय बनी रहेगी।
यह जांच सिर्फ एक स्लॉटर हाउस की नहीं है,
यह उस भरोसे की जांच है, जो आज भोपाल में टूट चुका है।
Akhileaks इस मामले को यहीं नहीं छोड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button